क्रिकेट

महिला टी20 विश्व कपः Smriti Mandhana ने फिर खेली धुआंधार पारी, चौके-छक्कों की बौछार

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 20, 2023, 09:20 PM IST

Smriti Mandhana, ICC Women's T20 World Cup 2023: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के मुकाबले में भारत और आयरलैंड के बीच सोमवार को टक्कर हुई। इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने धमाकेदार पारी खेलकर भारत का स्कोर 6 विकेट पर 155 रन तक पहुंचा दिया। भारत के लिए ये मैच बहुत अहम है।

Image

स्मृति मंधाना (BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023
  • आयरलैंड के खिलाफ भी गरजा स्मृति मंधाना का बल्ला
  • जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक

IND Women vs IRE Women, WT20 World Cup 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के मुकाबले में सोमवार को भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला लगातार दूसरे मैच में जमकर गरजा। मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और स्मृति ने ना सिर्फ शानदार पारी खेली बल्कि पहले विकेट के लिए शेफाली वर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी की।

भारत और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच इस टी20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम पहले बैटिंग करने पिच पर उतरी। आते ही दोनों ओपनर्स ने आक्रामक रुख अपनाना शुरू कर दिया। शेफाली वर्मा तो 29 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गईं लेकिन उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ पहले विकेट के लिए 62 रनों की अहम साझेदारी को अंजाम जरूर दिया।

इसके बाद भी स्मृति थमी नहीं और उनका रुख और आक्रामक हो गया। मंधाना ने 40 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो लगातार दूसरे मैच में उनका पचासा है। इसके बाद उन्होंने लगातार चौके-छक्कों की बौछार जारी रखते हुए अपना स्कोर 87 रन तक पहुंचा दिया। लेकिन शतक की ओर तेजी से बढ़ रही मंधाना 19वें ओवर की चौथी गेंद पर प्रेंडेरगास्ट की गेंद पर कैच आउट हो गईं।

स्मृति मंधाना ने 155.35 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 13 रन और जेमिमा रोड्रिग्स ने 19 रनों का योगदान दिया जिसके दम पर भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article