Smriti Mandhana Wedding: अटकलों पर लगा विराम, स्मृति मंधाना ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी

भारतीय स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने पहली बार अपनी शादी को लेकर एक बयान जारी किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी फैंस से साझा की। इससे पहले उनकी और पलाश की शादी को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही थी।

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी आधिकारिक तौर पर रद्द कर दी गई है। मंधाना ने पहली बार इस पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए पुष्टि की कि हफ़्तों की अटकलों के बाद दोनों परिवारों ने शादी रद्द कर दी है। भारतीय क्रिकेटर ने 7 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा बयान जारी किया और प्राइवेसी का अनुरोध किया। उन्होंने आगे कहा कि वह इस बयान के साथ इस मामले को खत्म करना चाहती हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर मंधाना ने लिखा 'पिछले कुछ हफ़्तों में मेरी ज़िंदगी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय खुलकर बोलना मेरे लिए ज़रूरी है। मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मेरी शादी रद्द हो गई है।

Smriti Mandhana Palash Muchhal wedding called of Confirmation Through Instagram By Indian Batter

स्मृति मंधाना (साभार-Instagram)

उन्होंने आगे कहा 'मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं और आप सभी से भी ऐसा ही करने का अनुरोध करती हूं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कृपया दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें आगे बढ़ने का अवसर दें।

End of Feed