SL vs PAK 2nd Test Day 3 Highlights: शफीक का दोहरा शतक, सलमान का शतक, पाकिस्तान ने खड़ा किया विशाल स्कोर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 26, 2023, 08:22 PM IST

SL vs PAK 2nd Test Day 3 Highlights: अब्दुल्ला शफीक के करियर के पहले दोहरे शतक से पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी के आधार पर 397 रन की विशाल बढ़त बना ली। बुधवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने पहली पारी में पांच विकेट पर 563 रन बना लिए हैं।

SL vs PAK 2nd Test Day-3 Highlights: सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक के करियर के पहले दोहरे शतक से पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी के आधार पर 397 रन की विशाल बढ़त बना ली। बुधवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने पहली पारी में पांच विकेट पर 563 रन बना लिए हैं।

SL vs PAK 2nd Test Day 3 Highlights, Abdullah Shafique scores double century

अब्दुल्लाह शफीक का दोहरा शतक (Pakistan Cricket)

शफीक ने 201 रन की पारी खेली। उन्होंने 326 गेंद का सामना करते हुए 19 चौके और चार छक्के मारे। टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले शफीक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 160 रन था जो उन्होंने पिछले सल श्रीलंका के खिलाफ ही बनाया था। उन्होंने असिता फर्नांडो (133 रन देकर तीन विकेट) पर एक रन के साथ अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया।

End of Feed