T20 World Cup, Sri Lanka vs Ireland Match Live Streaming when and where to watch: टी20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों के वॉर्म अप मैच शुरू हो चुके हैं। इसी कड़ी में आयरलैंड क्रिकेट टीम अपने पहले वॉर्म अप मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ने वाली हैं। इन दोनों बेहतरीन टीमों के बीच मैच का आयोजन लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में किया जाने वाला है। इस महामुकाबले में श्रीलंका की कमान वानिंदु हसरंगा के पास होगी वहीं दूसरी ओर आयरलैंड की कप्तानी पॉल स्टर्लिंग करेंगे। टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है। एक तरफ जहां श्रीलंका नीदरलैंड के खिलाफ हारकर आ रही है। वहीं दूसरी ओर आयरलैंड नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके आ रही है।
श्रीलंका बनाम आयरलैंड
श्रीलंका और आयरलैंड के बीच वॉर्म अप मुकाबला कब खेला जाएगा? (Sri Lanka vs Ireland Match Date)
श्रीलंका और आयरलैंड के बीच वॉर्म अप मुकाबला 31 मई 2024 यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
श्रीलंका और आयरलैंड के बीच वॉर्म अप मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Sri Lanka vs Ireland Match Time)
श्रीलंका और आयरलैंड के बीच वॉर्म अप मुकाबला रात को 8 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
श्रीलंका और आयरलैंड के बीच वॉर्म अप मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Sri Lanka vs Ireland Match Venue)
श्रीलंका और आयरलैंड के बीच वॉर्म अप मुकाबला लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा।
श्रीलंका और आयरलैंड के बीच वॉर्म अप मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Sri Lanka vs Ireland Match Live Telecast)
श्रीलंका और आयरलैंड के बीच वॉर्म अप का भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारण किया जाएगा।
श्रीलंका और आयरलैंड के बीच वॉर्म अप मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Sri Lanka vs Ireland Match Live Streaming)
श्रीलंका और आयरलैंड के बीच वॉर्म अप की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (IRE vs SL Playing 11 today)
आयरलैंड की संभावित प्लेइंग 11पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), क्रेग यंग।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11
वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलांका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महेश थीक्षाना, नुवान तुषारा, मथेशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।
