क्रिकेट

T20 WC 2024: 'हिटमैन' को रास आया न्यूयॉर्क का नया मैदान, पाकिस्तान के खिलाफ यहीं होगा मैच

Rohit Sharma plan on New York stadium: न्यूयॉर्क के नवनिर्मित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की तारीफ करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच से पूर्व उनकी टीम को पिच और हालात के अनुकूल ढलना होगा ।

Image

रोहित शर्मा (फोटो- ICC)

Rohit Sharma plan on New York stadium: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस मेगा टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलना है। इस मैच का आयोजन न्यूयॉर्क के नवनिर्मित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाने वाला है। ये वही मैदान है जहां पर भारतीय टीम को तीन मैच खेलने हैं जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला भी शामिल है। मैच से पहले रोहित ने इस मैदान की तारीफ की है।

नवनिर्मित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की तारीफ करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच से पूर्व उनकी टीम को पिच और हालात के अनुकूल ढलना होगा ।रोहित और उनकी टीम को शनिवार को इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है । यह टी20 विश्व कप से पहले भारत का एकमात्र अभ्यास मैच है ।अभ्यास मैच इसलिये भी अहम है क्योंकि भारत के मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 पर शुरू होंगे और आईपीएल में दिन रात के मैच खेलने के बाद अब खिलाड़ियों को दिन के मैचों की आदत डालनी होगी।

हमें परिस्थितियों के हिसाब से ढलना होगा- रोहित

रोहित ने आईसीसी से कहा कि -'हम हालात को समझने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हम यहां पहले खेले नहीं हैं ।हम कोशिश यही करेंगे कि पांच जून को पहले मैच से पूर्व हालात के अनुकूल ढल सकें । मैदान और पिच का अनुभव लेने के साथ ही यहां लय भी पकड़ लेंगे।'

बता दें कि रोहित, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल 26 मई को ही यहां पहुंच गए थे ।रोहित ने मैदान की तारीफ करते हुए कहा कि - 'यह बहुत सुंदर दिख रहा है । यह खुला मैदान है और मैं बेकरारी से मैच के दिन का यहां का माहौल देखना चाहता हूं ।मुझे यकीन है कि सभी टीमों के मैच देखने के लिये दर्शक भारी संख्या में यहां आयेंगे।’

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article