क्रिकेट

बेसब्री से वैभव सूर्यवंशी का इंतजार कर रहे हैं टीम इंडिया के कोच

वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया के बैटिंग कोच से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि इस यंग टैलेंट को देखने के लिए वह उत्साहित हैं। वैभव का चयन पहली बार टीम इंडिया के हुआ है। वह इंग्लैंड दौरे पर अय्यर की कप्तानी में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-x)

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की जर्सी में देखने के लिए जितना उत्साहित फैंस हैं, उससे ज्यादा बेसब्र टीम इंडिया के बैटिंग कोच सिंताशु कोटक हो रहे हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर शामिल किए गए वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में खेलना का मौका मिले या ना मिले, लेकिन इस अनोखी प्रतिभा को लेकर कोच कोटक काफी उत्साहित हैं। वैभव के पास इस दौरे पर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। 37 साल पहले जब सचिन तेंदुलकर ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था तब उनकी उम्र 16 साल और 205 दिन थी। वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले भारत के सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने थे।

देखने के लिए हूं उत्साहित

वैभव सूर्यवंशी को लेकल सितांशू कोटक ने कहा 'बैटिंग कोच या फिर किसी कोच के नाते इस लेवल पर खिलाड़ियों की सोच, खेलना का ढंग एकदम अलग होती है। ऐसे में जब आप कुछ नया ट्राई करते हैं तो उसमें वक्त लगता है। मेरे लिए यह खास हो जाता है कि हम उसमें कब और क्या नया जोड़ना चाहते हैं।

मैंने अंडर-19 की कुछ इनिंग देखी है

सितांशू कोटक ने आगे कहा 'हमने अंडर-19 चैलेंजर्स ट्रॉफी की उनकी कुछ पारियां देखी है। लेकिन जिस तरह से उसने आईपीएल में बैटिंग की है, उसके बाद उसको लेकर खासा उत्साहित हूं। लेकिन सच कहो तो हमें उसको छोड़ देना चाहिए। पहले देखना चाहिए और फिर अगर कुछ बदलाव करने की जरूरत पड़े तो सुझाव देना चाहिए। देखते हैं कैसे उनकी मदद कर सकते हैं?

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन शानदार रहा था। 16 मैच में उन्होंने 237.31 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक जड़े थे। हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने यह शतकीय पारी खेली थी और 40 से कम गेंदों पर दो आईपीएल शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। वैभव ने एक सीजन में 5 अवॉर्ड अपने नाम किए थे और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article