तीसरे टी20 मुकाबले से पहले बैटिंग कोच कोटक ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर दी प्रतिक्रिया

तीसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के प्लानिंग पर बात की है। टीम में चुने जाने के बाद से ही वह पदार्पण के लिये तैयार था। ऐसा नहीं है कि वह पिछले मैच में ही तैयार हुआ।’

भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम में चुने जाने के बाद से ही वैभव सूर्यवंशी पदार्पण के लिये तैयार था और टीम प्रबंधन इस युवा बल्लेबाज को तैयार करने के लिये कोई खास रणनीति नहीं अपना रहा था। 15 वर्ष 99 दिन की उम्र में सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पदार्पण किया। कोटक ने तीसरे टी20 से पहले पत्रकारों से कहा ,’’ टीम में चुने जाने के बाद से ही वह पदार्पण के लिये तैयार था। ऐसा नहीं है कि वह पिछले मैच में ही तैयार हुआ।’’

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

उन्होंने कहा ,’’हमारे लिये यही अहम था कि वह जैसा आज तक खेलता आया है, वैसे ही खेले। कोई खास निर्देश उसे नहीं दिये गए कि यह करना है या यह नहीं करना है।’’ कोटक ने कहा कि नये कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ और हार्दिक पंड्या जैसे हरफनमौला के बिना भारतीय टीम बदलाव के दौर में है।

End of Feed