हरभजन सिंह ने टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल को दी बड़ी सलाह

भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे से पहले पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने अहम सलाह दी है। जानिए भज्जी ने उनसे क्या कहा?

मुंबई: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा लेकिन युवा टीम का आकलन इतनी जल्दी नहीं किया जाना चाहिए। गिल को शनिवार को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया जबकि ऋषभ पंत उनके उप कप्तान होंगे क्योंकि अगले महीने इंग्लैंड दौरे से नयी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत होगी।

Shubman Gill

शुभमन गिल

हरभजन ने कप्तान के रूप में गिल के चयन का स्वागत किया लेकिन कहा कि आगे काफी चुनौतियां हैं। हरभजन ने रविवार को टीवी शो ‘हू इज द बॉस’ के लॉन्च के दौरान पीटीआई से कहा,'शुभमन गिल जैसे युवा कप्तान का होना निश्चित रूप से यह शानदार कदम है जिन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन यह एक कठिन दौरा होने जा रहा है। इंग्लैंड कभी भी आसान दौरा नहीं रहा है। यह एक युवा टीम है। विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं हैं, अचानक उस टीम में एक बड़ा खालीपन आ गया है और उसे भी भरने की जरूरत है, इसलिए शुभमन को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा।'

End of Feed