भारत की T20 टीम में आने के लिए लालायित हुए शुभमन गिल, खुद कर डाली अपनी वकालत

Shubman Gill: भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अपने खेल पर मेहनत करके टी20 टीम में वापस आना चाहते हैं। गिल ने अपना आखिरी टी20 मैच दिसंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर खेला था।

Shubman Gill: IPL 2026 में कई युवा खिलाड़ियों ने धमाल मचाया है। इससे भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने की लड़ाई और मुश्किल हो गई है। लेकिन टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल अपने खेल पर मेहनत करके टी20 टीम में वापस आना चाहते हैं। गिल ने अपना आखिरी टी20 मैच दिसंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर खेला था। पिछले साल टी20 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसी वजह से वो इस साल हुए टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं बना पाए थे। IPL फाइनल से पहले गिल ने कहा, "अगर मेरा सेलेक्शन टी20 टीम में होता है तो मैं बहुत खुश होकर खेलूंगा। मेरा फोकस सिर्फ अपने खेल को बेहतर करने पर है। मैं टी20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में और अच्छा बल्लेबाज बनना चाहता हूं।"

Shubman Gill

शुभमन गिल (IPL/BCCI)

2025 में अच्छा नहीं रहा रिकॉर्ड

2025 में गिल ने 15 टी20 मैचों में सिर्फ 291 रन बनाए थे। उनका औसत 24.25 का रहा और सबसे बड़ा स्कोर 47 रन था। फिर भी गिल मानते हैं कि क्रिकेट में कोई परफेक्ट नहीं होता, लेकिन परफेक्ट बनने की कोशिश जरूर करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा खुद को बेहतर करने की कोशिश करता हूं। यही सोच मुझे आगे बढ़ाती है।" गिल का कहना है कि टी20 टीम से बाहर होने से उनकी तैयारी पर फर्क नहीं पड़ता। वो आने वाले टूर्नामेंट के लिए प्लान बनाकर मेहनत करते हैं, जिससे मानसिक रूप से मजबूत रहते हैं। गिल बोले, "मैं बस उन चीजों पर ध्यान देता हूं जो मेरे हाथ में हैं। मुझे क्या सुधार करना है और टीम को जिताने के लिए क्या करना है, यही सोचता हूं।"

End of Feed