क्रिकेट

हैरानी होगी, टी20 वर्ल्ड कप 2028 में इस खिलाड़ी को बनाया गिल का जोड़ीदार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 30, 2026, 06:45 PM IST

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2028 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी कैसी होनी चाहिए, इसको लेकर अंबाती रायडू ने बयान दिया है।

Image

शुभमन गिल और साई सुदर्शन (साभार-x)

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर टीम इंडिया पहली टीम बनी थी, जिसने सफलतापूर्वक वर्ल्ड कप की ट्रॉफी डिफेंड की। अब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेले जाने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2028 को लेकर तैयारियां की जाने लगी है। ऐसे में पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की सलामी जोड़ी के तौर पर दो ऐसे खिलाड़ियों का नाम लिया है जो मौजूदा टी20 टीम सेटअप में नहीं हैं। रायडू ने 2028 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सलामी जोड़ी के तौर पर साई सुदर्शन और शुभमन गिल का नाम लिया है।

गिल और सुदर्शन की धमाकेदार बल्लेबाजी

साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी को क्लासिक जोड़ी के तौर पर देखा जाता है जो बिना किसी रिस्की शॉट के खेलते हैं और तेजी से रन बनाते हैं। दोनों के पास लगभग हर शॉट्स हैं। गुजरात टाइटंस के लिए दोनों 11 शतकीय साझेदारी भी कर चुके हैं। ऐसे में रायडू की पहली पसंद गिल और सुदर्शन हैं। ईएसपीएल क्रिकइंफो से बात करते हुए रायडू ने बताया 'मुझे लगता है कि हम ऑस्ट्रेलिया में गिल और सुदर्शन की जोड़ी को साथ देखेंगे। वहां की विकेट भी यहां की तरह बाउंसी और पेस वाली है। मुझे हैरानी होगी अगर वहां इन दोनों की जोड़ी नजर नहीं आई।

उन्होंने आगे कहा कि अगर आप शुभमन गिल को चुनते हैं तो सुदर्शन को भी रखना चाहिए, क्योंकि दोनों एक दूसरे को पूरा करते हैं। दोनों एक दूसरे के गेम को अच्छी तरह से जानते हैं। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि बाकी लोग अच्छे नहीं हैं। मैं तो ये कह रहा हूं कि वो ज्यादा फिट होंगे। शुभमन गिल और सुदर्शन दोनों ने इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी की। ऑरेंज कैप लिस्ट में दोनों दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। गिल 722 रन के साथ दूसरे नंबर पर जबकि सुदर्शन 710 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

End of Article