शुभमन गिल को कार्लोस अल्काराज के खेल में दिखाई देती है अपनी बल्लेबाजी की झलक

Shubman Gill: शुभमन गिल ने कहा कि अल्काराज का ड्रॉप शॉट मुझे क्रिकेट के ’शॉर्ट-आर्म जैब’ की याद दिलाता है। मैं भी यह शॉट खेलता हूं और यह मेरा खास शॉट है। यह धोखा देने वाला और बेहद प्रभावी है। उन्होंने अपने ’ड्रीम डिनर’ मेहमानों के बारे में सेरेना विलियम्स, फेडरर, क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स का नाम लिया।

Shubman Gill: भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल का कहना है कि उन्हें टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज के खेल में अपनी बल्लेबाजी की झलक दिखाई देती है और उन्होंने स्पेनिश खिलाड़ी के ’ड्रॉप शॉट’ की तुलना अपने खास ’शॉर्ट-आर्म’ शॉट से की। गिल ने शुक्रवार को विम्बलडन के पुरुष एकल सेमीफाइनल मुकाबले देखने पहुंचे। उन्होंने महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की प्रशंसा की। उन्होंने खेल के उन दिग्गजों के नाम बताए जिन्हें वह अपने ’ड्रीम डिनर’ में आमंत्रित करना चाहेंगे। आधुनिक टेनिस में अल्काराज का ड्रॉप शॉट सबसे प्रभावी रणनीतिक हथियारों में से एक माना जाता है जबकि गिल शॉर्ट-पिच गेंदों पर अक्सर ’शॉर्ट-आर्म’ (पूरी बाजू के बजाय कोहनी को थोड़ा मोड़कर खेलना) शॉट खेलते हैं।

Gill and Alcaraz

शुभमन गिल और अलकराज (फोटो साभार- wimbledon)

गिल ने की अल्काराज के ड्रॉप शॉट की तारीफ

गिल ने ’जियोस्टार’ से कहा, ’’अल्काराज का ड्रॉप शॉट मुझे क्रिकेट के ’शॉर्ट-आर्म जैब’ की याद दिलाता है। मैं भी यह शॉट खेलता हूं और यह मेरा खास शॉट है। यह धोखा देने वाला और बेहद प्रभावी है।’’ उन्होंने अपने ’ड्रीम डिनर’ मेहमानों के बारे में सेरेना विलियम्स, फेडरर, क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स का नाम लिया। उन्होंने कहा, ’’सेरेना विलियम्स, रोजर फेडरर और फिर क्रिकेटरों में सर विवियन रिचर्ड्स और सचिन सर। ये चार दिग्गज हैं जिनके साथ मैं बैठकर डिनर करना चाहूंगा।’’ गिल ने कहा, ’’मुझे लगता है कि उनके साथ होने वाली बातचीत शानदार होगी। इन सभी ने अपने-अपने दौर में खेल पर दबदबा बनाया है और वे अपनी यात्रा से जुड़ा बहुत कुछ साझा कर सकते हैं। वह मेरे लिए एक ’ड्रीम डिनर’ होगा।’’

End of Feed