मुझे ऑस्ट्रेलिया की जीत से नफरत है, बोले-टीम इंडिया के प्रिंस शुभमन गिल

World Cup Final: वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की जीत से नफरत हैं।

वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का सामना 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। टीम इंडिया चौथी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है जबकि ऑस्ट्रेलिया का यह 8वां वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला है। इस मुकाबले से पहले शुभमन गिल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया टीम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स को दिए गए एक इंटरव्यू में गिल अपनी बात रख रहे हैं।

Shubman Gill

शुभमन गिल (साभार-AP)

बचपन से ऑस्ट्रेलिया को हारते देखना पसंद

शुभमन गिल के अनुसार 'वह बचपन से ऑस्ट्रेलिया की जीत से नफरत करते हैं। जब भी मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलता हूं मैं किसी भी कीमत पर जीतना चाहता हूं। मैं हमेशा ऑस्ट्रेलिया को हारते हुए देखना चाहता हूं।'

End of Feed