Shubman Gill Catch: शुभमन गिल ने लपका हैरतअंगेज कैच, कपिल देव की दिलाई याद- देखिए VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 7, 2024, 12:24 PM IST

IND vs ENG, Shubman Gill Catch Video: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और इंग्लैंड का पहला विकेट बेहद शानदार अंदाज में गया। कुलदीप यादव की गेंद पर शुभमन गिल ने एक करिश्माई कैच लपकते हुए सबका दिल जीत लिया। यहां देखिए वीडियो।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच
  • धर्मशाला में शुभमन गिल का कमाल
  • गिल ने लपका बेन डकट का हैरतअंगेज कैच

IND vs ENG 5th Test, Shubman Gill Catch: धर्मशाला की खूबसूरत वादियों के बीच मौजूद एचपीसीए स्टेडियम में आज से शुरू हुए भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के ओपनर्स जैक क्रॉली और बेन डकट ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी को अंजाम दिया। इसी बीच इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने, जिन्होंने अपने पहले ही ओवर में बेन डकट को फिरकी में फंसाया और फिर देखने को मिला शुभमन गिल का हैरतअंगेज कैच।

भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लिश ओपनर्स जैक क्रॉली और बेन डकट ने शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी कर चुके थे। कोई भी भारतीय गेंदबाज इस पार्टनरशिप को तोड़ नहीं पा रहा था, तभी कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव को एक्शन में लाने का फैसला लिया और ये फैसला सटीक साबित हुआ।

End of Feed