न्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी में नाकाम रहे शुभमन गिल,उदय सहारन ने जड़ा कप्तानी शतक

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल रविवार को छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुल्लांपुर में रणजी ट्रॉफी मुकाबले में कोई धमाल नहीं मचा सके। उदय सहारण ने कप्तानी शतक जड़कर टीम की वापसी कराई।

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल रविवार को छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुल्लांपुर में रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उतरे। उनकी घरेलू क्रिकेट में वापसी केवल पांच गेंदों तक ही सीमित रही लेकिन पंजाब ने कप्तान उदय सहारन के नाबाद 106 रन की मदद से शानदार वापसी करके रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के पहले दिन छत्तीसगढ़ के खिलाफ चार विकेट पर 269 रन बनाए।

Shubman Gill

शुभमन गिल (फोटो क्रेडिट AP)

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। विहान मल्होत्रा और हरनूर सिंह ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोडकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन यह दोनों 10 रन के अंदर आउट हो गए जिससे पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 65 रन हो गया। लेकिन उसे सबसे बड़ा झटका तब लगा जब न्यूजीलैंड दौरे से पहले लंबी अवधि के प्रारूप में खेल रहे गिल आते ही पवेलियन लौट गए। उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर अजय मंडल ने अंदर आती गेंद पर बोल्ड किया। इससे पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 68 रन हो गया। लेकिन सहारन ने उसके लिए संकटमोचक की भूमिका निभाई। उन्हें प्रभसिमरन सिंह (62) के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन स्पिनर धर्मेंद्रसिंह जडेजा के हाथों आउट हो गए, लेकिन सहारन और सलिल अरोड़ा (नाबाद 38) ने इसके बाद कोई विकेट नहीं गिरने दिया। यह तो यह दोनों अभी तक 71 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

End of Feed