World Cup 2023: श्रेयस अय्यर ने जड़ा भारत के लिए विश्व कप में तीसरा सबसे तेज शतक, की स्पेशल क्लब में एंट्री

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 15, 2023, 05:59 PM IST

श्रेयस अय्यर ने विश्व कप 2023 में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए तीसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया और 500 रन के आंकड़े को भी पार कर लिया।

मुंबई: युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर में फॉर्म में लौटते ही विश्व कप 2023 में गर्दा उड़ा दिया है। श्रेयस अय्यर ने नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप के आखिरी लीग मुकाबले में 128 रन की नाबाद शानदार शतकीय पारी खेली थी। इसी फॉर्म को उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भी जारी रखते हुए 67 गेंद में शतक जड़ दिया। टीम इंडिया के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के बाद विश्व कप में लगातार दो शतक जड़ने वाले अय्यर तीसरे भारतीय बने हैं। राहुल द्रविड़ ने साल 1999 में लगातार दो शतक विश्व कप में जड़े थे। वहीं रोहित शर्मा ने 2019 में एक कदम आगे बढ़ते हुए लगातार तीन शतक जड़ दिए थे। अय्यर 70 गेंद में 105 रन बनाकर आउट हुए।

Shreyas Iyer

न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक का जश्न मनाते श्रेयस अय्यर

67 गेंद में पूरा किया शतक

अब अय्यर ने ये मुकाम धमाकेदार अंदाज में 67 गेंद में शतक जड़कर हासिल किया। वो विश्व कप इतिहास में भारत के लिए तीसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने। भारत के लिए मौजूदा विश्व कप में तीन सबसे तेज शतक आए हैं। केएल राहुल ने नीदरलैंड के खिलाफ 62 गेंद में शतक जड़ा था। वहीं रोहित शर्मा ने 63 गेंद में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना शतक पूरा किया था। अब अय्यर 67 गेंद में शतक जड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

End of Feed