Shubman Gill retired hurt: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच में भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल मैच के बीच में ही अचानक मैदान पर छोड़कर चले गए हैं। गिल को बल्लेबाजी के दौरान क्रेंप आ गया जिसके बाद वे बल्लेबाजी करने के लिए फिट नहीं रहे और रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए।
गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 65 गेंदों पर ही 79 रन बना लिए थे। वे चौके-छक्के जड़ रहे थे और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के पास उन्हें रोकने का कोई प्लान नहीं था। लेकिन गिल लगातार थक रहे थे। ऐसे में उन्होंने फिजियो को बुलाया जिन्होंने गिल को अनफिट माना और उनकी जगह श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आए।
