श्रेयस अय्यर ने फिर लगाई ICC T20 रैंकिंग में छलांग, टॉप-5 में हुई एंट्री

टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन के बल पर बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-5 में एंट्री करने में सफल रहे हैं।

दुबई: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैच की मौजूदा श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी की बल्लेबाजों की नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में तीन स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अय्यर ने लखनऊ में शृंखला के पहले मैच में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (फोटो क्रेडिट BCCI X)

टॉप-10 में हैं चार भारतीय बैटर

टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में चार भारतीय शामिल हैं। ईशान किशन 904 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने साथी भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर 13 अंक की बढ़त बना रखी है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान करियर के सर्वश्रेष्ठ 883 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

End of Feed