वैभव सूर्यवंशी को मौका ना दिए जाने पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। 5वां और निर्णायक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया कि आखिरकार वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में क्यों मौका नहीं मिला?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला 2-2 से बराबर रहने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी पर जवाब दिया। वैभव को इस सीरीज में खेलने को मौका नहीं मिला। जब अय्यर से वैभव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर कहा 'उन्हें लगातार अपने खेल और तैयारी की प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं उनसे यही कहता रहता हूं कि उन्हें मौका जरूर मिलेगा। अपनी प्रक्रिया में निरंतरता बनाए रखनी होगी और कभी-कभी इंतजार भी करना पड़ता है। हमारे पास दो शानदार सलामी बल्लेबाज हैं। वैभव के साथ हमारी बातचीत इसी विषय पर होती रही है।"

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

अय्यर ने मौजूदा सलामी जोड़ी अभिषेक और संजू सैमसन के बारे में कहा कि हमारे पास दो ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने हमें वर्ल्ड कर जितवाया है और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने टीम मैनेजमेंट को तानाशाह तक कह दिया था। स्पोर्ट्स नाउ से खास बातचीत में उन्होंने गौतम गंभीर को भी निशाने पर लिया था।

End of Feed