क्रिकेट

Shreyas Iyer century: दिवाली पर श्रेयस अय्यर ने फैंस को दिया तोहफा, जड़ दिया धमाकेदार शतक

Shreyas Iyer century: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने दिवाली के दिन अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक जड़ दिया है।

Image

श्रेयस अय्यर

Photo : AP

Shreyas Iyer century: भारत और नीदरलैंड के बीच खेले जा रहे मैच में धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर से अपने बेहतरीन फॉर्म का नजारा पेश किया है। बेंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर ने इस विश्वकप में अपना पहला शतक जड़ दिया है। अय्यर ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर जमकर अटैक किया और 84 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। श्रेयस अय्यर ने इस पारी में अब तक 9 चौके और 2 छक्के जड़ दिए हैं।

अय्यर की इस वर्ल्ड कप में शुरुआत खराब हुई थी वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने धीरे-धीरे लय पकड़ी और अगले ही मैच में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अब तक 350 से ज्यादा रन बना लिए हैं। अय्यर पिछले दो मैचों से शानदार पारियां खेल रहे हैं लेकिन शतक पूरा करने में कामयाब नही् रहे थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 82 रन बनाए थे लेकिन मधुशंका ने उन्हें अपना शिकार बना लिया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने 77 रन बनाए।

भारत की शानदार बल्लेबाजी

नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की तरफ से ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत की और 10 ओवर में ही 80 रन बना लिए। बाद मे रोहित और गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और आगे ले गए। विराट कोहली अर्धशतक जड़ते ही चलते बने इसके बाद अय्यर और राहुल ने चौके-छक्के की झड़ी लगा दी और भारत को विशाल स्कोर की ओर ले गए।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article