श्रेयस अय्यर ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड, कर ली धोनी की बराबरी

भारतीय कप्तान श्रेयस अय़्यर ने टॉस जीतने के मामले में नया कीर्तिमान बना लिया है। 5वें टी20 मुकाबले में भी अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में यह उनका लगातार 5वां टॉस था जो वह जीते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में खेले जा रहे 5वें मुकाबले में जैसे ही टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, उन्होंने बतौर कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया और एमएस धोनी की बराबरी कर ली। बतौर कप्तान पहली जीत की तलाश में उतरे अय्यर ने पहले गेंदबाजी चुनी है, जबकि साल 2021 से इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

shreyas iyer

श्रेयस अय्यर (साभार-X)

सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड

इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय़्यर अब तक टॉस नहीं हारे हैं। इससे पहले उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबले में भी टॉस जीता था। इस तरह लगातार अय्यर ने 7 मुकाबले में टॉस जीत लिए हैं और उन्होंने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। श्रेयस अय्यर दूसरे कप्तान बने जिन्होंने अपने शुरुआती 7 मुकाबले में टॉस जीता। उन्होंने बहामास के ग्रीगॉरी टेलर की बराबरी की। धोनी ने 2010-12 के दौरान यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अय्यर ने विराट कोहली के लगातार 6 टॉस जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जो उन्होंने 2019 में बनाया था।

End of Feed