टीम इंडिया में नहीं मिली जगह लेकिन श्रेयस अय्यर ने IPL में वो कर दिया जो कोई ना कर सका

KKR Captain Shreyas Iyer Creates History: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने नया इतिहास रच दिया है। वो आईपीएल इतिहास में कोलकाता के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जो अपनी टीम को शीर्ष स्थान पर ले गया। वैसे कोलकाता को गौतम गंभीर अपनी कप्तानी में दो आईपीएल खिताब जिता चुके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान ने रचा इतिहास
  • श्रेयस अय्यर ने बनाया अपनी टीम का खास रिकॉर्ड
  • टीम को शीर्ष पर ले जाने वाले पहले कप्तान बने

Shreyas Iyer IPL Record: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर को बेशक टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन इस धुरंधर खिलाड़ी ने आईपीएल में वो कर दिखाया है जो आज तक कोई भी केकेआर का कप्तान हासिल नहीं कर सका। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंचाते हुए सबसे पहले प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करवाया है।

Shreyas Iyer Registers New IPL Record

श्रेयस अय्यर (AP)

पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल मुकाबले में जो हार मिली उससे इन दोनों टीमों को कुछ हासिल नहीं हुआ, लेकिन इससे कोलकाता नाइट राइडर्स को जरूर एक फायदा हो गया। इससे ये तय हो गया कि कोलकाता नाइट राइडर्स अब आईपीएल 2024 की अंक तालिका में शीर्ष पर ही रहेगी।

End of Feed