IND vs ENG: माइकल वॉन ने इंग्लैंड के इस युवा गेंदबाज को बताया 'नया अश्विन'

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 1, 2024, 09:04 PM IST

इंग्लैंड के कप्तान माइकल वॉन ने शोएब बशीर को नया रविचंद्रन अश्विन करार दिया है। जानिए उन्होंने इस युवा गेंदबाज की तारीफ में क्या कहा?

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि युवा आफ स्पिनर शोएब बशीर के रूप में टीम को ‘विश्व स्तरीय सुपरस्टार’ मिल गया है जो भारत के रविचंद्रन अश्विन की तरह कामयाब हो सकता है। रांची में इंग्लैंड की पांच विकेट से हार के बावजूद 20 वर्ष के बशीर ने आठ विकेट लिये। इसमें पहली पारी के पांच विकेट शामिल हैं।

Shoaib Basheer

शोएब बशीर

इंग्लैंड को मिला विश्व स्तरीय सुपर स्टार

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ आफ स्पिनरों में शुमार अश्विन पांच दिनी क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। धर्मशाला में अगले सप्ताह वह अपना सौवां टेस्ट खेलेंगे। वॉन ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा,'हमें एक और विश्व स्तरीय सुपरस्टार मिल गया है। शोएब बशीर। दूसरे टेस्ट मैच में आठ विकेट । वह नया रवि अश्विन है जो हमने खोज निकाला है । हम इंग्लिश क्रिकेट के नये सुपरस्टार का जश्न मना रहे हैं।'

End of Feed