कराची: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर जिंबाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद घर वापसी का फरमान सुना चुके थे। लेकिन उसके बाद पाकिस्तानी टीम ने लगातार तीन मैच जीते और किस्मत के घोड़े पर सवार होकर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हुई। बुधवार को पिछले साल सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए बाबर आजम की टीम न्यूजीलैंड को 7 विकेट से पटखनी देकर करिश्माई ढंग से फाइनल में पहुंचने में सफल हुई है।
शोएब अख्तर( Screen grab)
आवाम की दुआओं का हुआ असर
न्यूजीलैंड को पटखनी देकर 13 साल बाद टी20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान की एंट्री के बाद शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की टीम को शाबाशी दी और पाकिस्तानी आवाम का शुक्रिया अदा करते हुआ कहा, पाकिस्तान के आवाम का शुक्रिया जिन्होंने दुआएं करके पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचा दिया। अब मुझे यकीन हो गया है कि इस देश को कोई तोड़ नहीं सकता क्योंकि इसका कैरेक्टर इसकी टीम से देखें तो पता चलता है कि उसकी वापसी करने की आदत है।What a performance. What a semi final. t.co/2EMh0wxyty
— ANI (@ANI) Nov 9, 2022
शानदार गेंदबाजी के बाद की बल्लेबाजी
उन्होंने आगे कहा, शुक्रिया पाकिस्तानियों आपने लड़-झगड़कर टीम को पहले सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंचा दिया। आज हमारी गेंदबाजी जबरदस्त रही उसके बाद हमने बेहद शानदार बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करना चाहिए था। विकेट अच्छी थी गेंद पिच पर फंसकर आ रही थी। उन्होंने पिच का गलत आकलन किया।शोएब ने आगे कहा, मुझे पहले यकीन नहीं था कि वो यहां तक पहुंचेगे मुझे लगता था कि वो बाहर हो जाएंगे। जहां25 करोड़ लोग टीम के साथ खड़े हों वहां कोई टीम का कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मैं इस जीत से बहुत खुश हूं और ये पाकिस्तान के लिए बेहद जरूरी जीत है।
Dear India, good luck for tomorrow. We'll be waiting for you in Melbourne for a great game of cricket. t.co/SdBLVYD6vm
— ANI (@ANI) Nov 9, 2022
