क्रिकेट

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कुंबाकोनम में शिव भक्ति में लीन नजर आए, जानिए इस मंदिर की खासियत

Abhishek Sharma At Kumbakonam: भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शिव भक्त हैं और वो इस बात को कई बार अपनी तस्वीरों के जरिए जाहिर भी कर चुके हैं। हाल में वो कुंबाकोनम के प्रसिद्ध शिव मंदिर पहुंचे जहां की उन्होंने शानदार तस्वीरें साझा की।

Image

कुंबाकोनम में अभिषेक शर्मा (Instagram/Abhisheksharma)

टीम इंडिया के शानदार ओपनर अभिषेक शर्मा पिछले काफी समय से अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने अध्यात्म का नजरिया फैंस के साथ साझा करते नजर आए हैं। उनकी भगवान शिव में बहुत आस्था है और इस बात को वो जाहिर भी करते आए हैं। हाल में वो दक्षिण भारत में स्थित कुंबाकोनम ंमंदिर पहुंचे जहां की उन्होंने तस्वीरें साझा की हैं।

अभिषेक शर्मा ने कुंबाकोनम स्थित शिव मंदिर में ध्यान में बैठे हुई अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वो शिव भक्ति में लीन नजर आए। कुंबाकोनम में दो दो प्रमुख शिवलिंगों के लिए प्रसिद्ध है। कुंभकोनम के आदि कुंभेश्वर मंदिर में स्थित स्वयंभू शिवलिंग और पास के नल्लूर में स्थित श्री कल्याणसुंदरेश्वर मंदिर जहां स्थित है चमत्कारिक रूप से रंग बदलने वाला शिवलिंग।

शिव भक्ति में लीन अभिषेक शर्मा ने अपनी इन तस्वीरों के साथ लिखा, "कुंबाकोनम के दिल में शांति की तलाश में। पापनासम में स्थित वो मंदिर जहां श्री राम ने 108 शिवलिंग की स्थापना की, यहां जरूर आएं।"

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आखिरी बार आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आए थे जहां उन्होंने 15 मैचों में 563 रन बनाए थे, जिसमें 43 छक्के और 50 चौके शामिल थे। उन्होंने 4 अर्धशतक और 1 शतक लगाया था, हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम फाइनल तक पहुंचने में असफल रही थी।

अब अभिषेक शर्मा जल्द ही भारतीय टी20 टीम की तरफ से आयरलैंड की जमीन पर खेलते नजर आएंगे जहां टीम इंडिया अपने नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में खेलती नजर आएगी। आयरलैंड में अभिषेक शर्मा पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए गए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। अभिषेक शर्मा उसके बाद इंग्लैंड में खेलते नजर आएंगे जहां भारतीय क्रिकेट टीम तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलने जा रही है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article