Abu Dhabi T10: हेटमायर ने खेली 59 रनों की ताबड़तोड़ पारी, एमिरेट्स ईगल्स ने रॉयल डेसर्ट चैंपियंस को 8 विकेट से हराया

Abu Dhabi T10 League: कैरेबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर की नाबाद 59 रनों की तेज पारी के दम पर एमिरेट्स ईगल्स ने रॉयल डेसर्ट चैंपियंस को 8 विकेट से अबु धाबी टी10 लीग में शिकस्त दी।

अबू धाबी T10 लीग 2026 के 23वें मैच में, एमिरेट्स ईगल्स ने रॉयल डेजर्ट चैंपियंस को 8 विकेट से हरा दिया। ईगल्स ने 10 गेंदें शेष रहते 8.2 ओवर में 111/2 का स्कोर हासिल कर लिया। आठ मैचों में ईगल्स की यह चौथी जीत थी।

shimron hetmyer 59 run knock powers emirates eagles to 8 wickets victory in Abu Dhabi T10 League

शिमरोन हेटमायर (Instagram/t10league)

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस की पारी पूरन के इर्द-गिर्द आगे बढ़ी। ब्रैंडन किंग (18 गेंदों में 29 रन) और पूरन ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 51 रन जोड़े। इसके बाद ट्रेंट बोल्ट (1/11) की गेंद पर डेविड वीस ने किंग का कैच लपका।

End of Feed