टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन को आया गुस्सा, आयोजकों ने बिना बताए लीग में कर लिया शामिल

शिखर धवन ने उस खबर का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि वह दिसंबर में होने वाले वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में खेलेंगे। धवन ने आरोप लगाया है कि आयोजकों ने बिना बताए उनका नाम शामिल किया है।

दिसंबर में होने वाले वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप (WT20CC) शुरू होने से पहले विवादों में आ गया है। दिसंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट में एशिया वॉरियर्स की टीम की तरफ से शिखर धवन को शामिल किया गया था। लेकिन अब इसमें एक नया मोड़ आ गया है। टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन ने अब इसका खंडन किया है। धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा 'मुझे पता चला है कि मेरा नाम वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में प्रतिभागी के रूप में शामिल है। आयोजकों ने मेरी जानकारी या अनुमति के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल किया है, और मेरी टीम इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। मैं मीडिया और अपने प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे इस तरह की किसी भी घोषणा पर भरोसा न करें और न ही उसे प्रसारित करें।

shikhar Dhawan

शिखर धवन (साभार-X)

एशिया वॉरियर्स में 17 सदस्य

4 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में शिखर धवन को एशिया वॉरियर्स के स्क्वॉड में रखा गया था। 17 सदस्यीय इस स्क्वॉड में सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ी श्रीलंका से है। इसके अलावा बांग्लादेश और पाकिस्तान से 3-3 खिलाड़ी, अफगानिस्तान और ओमान से एक-एक खिलाड़ी शामिल है। शिखर धवन सहित भारत के चार खिलाड़ियों को इस स्क्वॉड में शामिल किया गया था, लेकिन अब धवन ने इसका खंडन कर दिया।

End of Feed