IND vs NZ 2nd ODI: गेंदबाजी कोच ने बताया शार्दुल ठाकुर और उमरान मलिक में से किसे मिलेगा मौका?

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 21, 2023, 06:30 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बताया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे वनडे में शार्दुल ठाकुर और उमरान मलिक में से किसे और क्यों मौका मिलेगा?

रायपुर: गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने शुक्रवार को कहा कि शार्दुल ठाकुर को पहले वनडे में उमरान मलिक पर तरजीह देकर चुना गया क्योंकि वह भारतीय बल्लेबाजी में ‘गहराई’ लाते हैं लेकिन जम्मू कश्मीर का तेज गेंदबाज इस साल घरेलू धरती पर होने वाले वनडे विश्व कप की योजनाओं का हिस्सा बना रहेगा।

Indian-cricket-team

भारतीय क्रिकेट टीम(साभार BCCI)

दोनों गेंदबाज हैं टीम के लिए महत्वपूर्ण

म्हाम्ब्रे ने कहा कि ठाकुर और मलिक दोनों ही अलग अलग तरीकों से टीम के लिये महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा,'ठाकुर को हमने बल्लेबाजी के कारण चुना। वह बल्लेबाजी में गहराई देते हैं। हम पिच देखेंगे और तभी इसके मुताबिक ही संयोजन पर फैसला करेंगे। वह भारत के लिये अच्छा प्रदर्शन कर चुका है।'

मलिक के बारे में महाम्ब्रे ने कहा,'जिस तरह से वह आगे बढ़ रहा है,उसे देखकर काफी खुशी होती है। रफ्तार भी मायने रखती है और इससे गेंदबाजी आक्रमण में एक अलग आयाम जुड़ता है। उसे खिलाने का फैसला पिच पर और टीम संयोजन की जरूरत पर निर्भर करेगा। जहां तक विश्व कप की बात है तो वह पूरी तरह रणनीति में शामिल है। वह टीम के लिये काफी अहम है।'

End of Feed