IPL 2023: केकेआर के कप्तान की रेस में शार्दुल और सुनील नरेन सबसे आगे, जल्द हो सकता है ऐलान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 27, 2023, 02:38 PM IST

IPL 2023:कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक-दो दिन में अपने नए कप्तान का ऐलान कर सकती है। श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में जिन दो खिलाड़ियों के नाम की चर्चा है उसमें से एक केकेआर के लिए 122 विकेट ले चुका है जबकि दूसरा पहली बार इस टीम का हिस्सा बना है।

31 मार्च से भारतीय क्रिकेट का महाकुंभ इंडियंन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन शुरू होने वाला है। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों के इंजर्ड होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी इससे अछूती नहीं है। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के खेलने पर सस्पेंस है। रिपोर्ट्स की मानें तो अय्यर आईपीएल का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। ऐसे में इस बात की अटकलें तेज हो गई है कि कोलकाता का अगला कप्तान कौन होगा?

IPL 2023: केकेआर के कप्तान की रेस में शार्दुल और सुनील नरेन सबसे आगे, जल्द हो सकता है ऐलान

रेस में इन दो खिलाड़ियो का नाम

श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में केकेआर के कप्तान के तौर पर जिन दो नामों की सबसे तेज चर्चा है, उसनें सुनील नरेल और शार्दुल ठाकुर का नाम सबसे आगे है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार शार्दुल ठाकुल और सुनील नरेन में से कोई एक यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार केकेआर एक कार्यक्रम के दौरान एक-दो दिन के भीतर अपने नए कप्तान की घोषणा कर सकती है, जहां टीम के ऑनर शाहरुख खान और कई अन्य गायक परफॉर्म करेंगे।

End of Feed