'मैं पूरी तरह तैयार..' रणजी में कहर बरपा रहे शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया वापसी के लिए पेश की दावेदारी

Shardul Thakur on Team India return: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी गेंदबाजी से उन्होंने कहर बरपा दिया है। रणजी ट्रॉफी में इसी प्रदर्शन की बदौलत अब वे टेस्ट टीम में वापसी के सपने देख रहे हैं और उन्होंने दावेदारी भी पेश की है।

Shardul Thakur on Team India return: भारत की मौजूदा योजनाओं का हिस्सा नहीं होने के बावजूद तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शारदुल ठाकुर अपनी संभावनाओं को लेकर आशावादी हैं और उन्होंने सोमवार को यहां हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में मुंबई के लिए एक और शानदार प्रदर्शन के बाद जोर देते हुए कहा कि वह ‘हमेशा दावेदारी में हैं’।

Shardul thakur return

शार्दुल ठाकुर (फोटो- ICC)

भारत के 2021 के इंग्लैंड दौरे पर अहम भूमिका निभाने वाले 33 वर्षीय शारदुल मौजूदा घरेलू सत्र में शानदार फॉर्म में हैं।वह मुंबई के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने नौ पारियों में 44.00 के प्रभावशाली औसत से 396 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं।

End of Feed