बांग्लादेश दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव, कीमो पॉल की जगह शमार स्प्रिंगर स्क्वाड में शामिल

बांग्लादेश में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम में शमार स्प्रिंगर को शामिल किया गया है। 28 वर्षीय स्प्रिंगर वेस्टइंडीज के लिए तीन वनडे और 12 टी20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम में शमार स्प्रिंगर को शामिल किया गया है। वे साथी सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर कीमो पॉल की जगह लेंगे, जो व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से घर लौट रहे हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने एक बयान में यह जानकारी दी।

Shamar Springer

शमार स्प्रिंगर को बांग्लादेश को मिली जगह। फोटो- WI

28 वर्षीय स्प्रिंगर वेस्टइंडीज के लिए तीन वनडे और 12 टी20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने 23 फर्स्ट-क्लास मैचों में 32.59 की औसत से 1,043 रन बनाए हैं और 27.87 की औसत से 58 विकेट लिए हैं।

End of Feed