क्रिकेट

कोहली का स्वागत है, चाहे इंडिया के साथ आए या फिर पीएसएल में: कोहली के पाकिंस्तान दौरे वाले बयान पर पाक दिग्गज का बड़ा रिएक्शन

  • Edited by: शेखर झा
  • Updated May 20, 2024, 11:41 PM IST

Shahid Afridi vs Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत उनकी टीम आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। लेकिन इस बीच विराट कोहली के एक बयान पर पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेट ने उनकी सराहना की है।

Image

शाहिद अफरीदी और विराट कोहली। (फोटो- Shahid Afridi/ICC Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं।
  • विराट कोहली आईपीएल 2024 के टॉप स्कोरर हैं।
  • कोहली के पाक दौरे पर शाहिद अफरीदी का बयान आया है।

Shahid Afridi vs Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का आईपीएल में धमाल जारी है। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी की टीम एक बार फिर प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही। टीम ने लीग में अपने अंतिम मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को रोमांचक मुकाबले में मात देकर प्लेऑफ में जगह बनाई। कोहली अपने बल्लेबाजी के साथ इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में बना हुए हैं। कोहली ने कथित तौर पर 2022 में पाकिस्तानी पर्वतारोही शहरोज काशिफ के साथ एक वीडियो कॉल के दौरान पाकिस्तान का दौरा करने में अपनी रुचि दिखाई थी। इस बयान पर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का बयान आया है। उन्होंने कोहली के इस बयान की सराहना की। शनिवार को कराची में एक टेप बॉल कार्यक्रम में अफरीदी ने कहा कि मुझे विराट से ऐसे बयान की उम्मीद थी। मैं कोहली का स्वागत करता हूं, चाहे वह पीएसएल में आए या भारतीय टीम के साथ।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने काशिफ से बात करते हुए 2022 में पाकिस्तान का दौरा करने को लेकर अपनी इच्छा व्यक्त की थी। इसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। कॉल पर आवाज (कोहली की होने का दावा किया गया था) को यह कहते हुए सुना गया कि अपने परिवार और अपने सभी दोस्तों को मेरा नमस्कार। उम्मीद है हम जल्द ही पाकिस्तान का दौरा करेंगे। सभी ने अब दौरा करना शुरू कर दिया है। काशिफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने 2022 में नेपाल में एक भारतीय नागरिक से संपर्क किया, जिससे उसे कोहली से संपर्क करने में मदद मिली थी।

आईपीएल 2024 के टॉप स्कोरर हैं कोहली

आईपीएल 2024 में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरज रहा है। उन्होंने 14 मैचों में 155.60 की स्ट्राइक रेट और 64.36 की औसत से कुल 708 रन बनाए हैं। वे मौजूदा सीजन के टॉप स्कोरर हैं। इसके अलावा वे आईपीएल 2024 में 700 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी हैं। कोहली ने एक शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article