शाहिद अफरीदी की भविष्यवाणी, ये चार टीमें T20 World Cup सेमीफाइनल में पहुंचेंगी

Shahid Afridi Predicts Four Semi-Finalists Of T20 World Cup 2024: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अभी से भविष्यवाणी कर दी है कि टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में कौन सी चार टीमें जगह बनाएंगी। अफरीदी ने इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम की एक चीज को लेकर अपनी चिंता भी व्यक्त की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2024
  • शाहिद अफरीदी ने की टी20 विश्व कप पर भविष्यवाणी
  • अफरीदी ने बताया कौन सी 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी

T20 World Cup 2024 Prediction: अमेरिका और वेस्टइंडीज में 2 जून से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए सभी टीमें कमर कस चुकी हैं और मेजबान देशों में पहुंचना शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही भविष्यवाणियों और दावों का दौर भी शुरू हो चुका है। कौन सेमीफाइनल में जाएगा, कौन फाइनल में पहुंचेगा, कौन जल्दी बाहर हो जाएगा, ऐसे तमाम दावे पूर्व क्रिकेट दिग्गजों द्वारा किए जा रहे हैं। ताजा बयान आया है पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की तरफ से, जिन्होंने अभी से दावा कर दिया है कि कौन सी चार टीमें टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली हैं।

टी20 विश्व कप 2009 की विजेता पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सदस्य व उस संस्करण के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले शाहिद अफरीदी ने आगामी टी20 विश्व कप को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने अंतिम-4 टीमों के नाम बताए हैं जो उनके मुताबिक इस टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना लेंगी। अफरीदी के मुताबिक ये टीमें होंगी भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड।

End of Feed