साल 2023 की शुरुआत जिस तरह से हुई है उसको देखते हुए इसे क्रिकेटरों की शादी का साल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। शुक्रवार को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज और अपनी रफ्तार से क्रिकेट वर्ल्ड में खलबली मचाने वाले शाहीन अफरीदी भी विवाह बंधन में बंधन गए। अफरीदी की शादी पाकिस्तान के पूर्व ऑलॉराउंडर शाहिद अफरीदी की बेटी अनशा अफरीदी के साथ हुई।
शाहीन अफरीदी निकाह
शाहिद अफरीदी का भावुक करने वाला पोस्टशाहिद अफरीदी ने अपनी बेटी की शादी पर एक भावुक करने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अफरीदी ने अपनी ट्वीट में लिखा 'बेटी आपके गार्डन की सबसे खूबसूरत फूल होती है, क्योंकि वह आशीर्वाद के साथ दमकते रहती है। बेटी वह जो आपको हंसना, सपने देखना और प्यार करना सीखाती है। माता-पिता के तौर पर मैंने शाहीन को अपनी बेटी दी है। दोनों को ढेरों शुभकामनाएं।
Daughter is the most beautiful flower of your garden because they blossom with great blessing. A daughter is someon… t.co/Jd0i7JMVDV
— ANI (@ANI) Feb 4, 2023
निकाह में कई क्रिकेटर रहे मौजूद
शाहीन शाह की शादी में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सहित कई खिलाड़ी मौजूद थे। इस मौके पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद, शादाब खान, नसीम शाह मौजूद थे। शाहीन अफरीदी की बात करें तो वह इंजरी के कारण पिछले कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वह चोटिल हो गए थे। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में चोट लग गई थी।शाहीन की गिनती वर्ल्ड के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में होती है। 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 25 टेस्ट, 32 वनडे और 47 T20I मैच में क्रमश: 99, 62 और 58 विकेट झटके हैं।
