शेफाली वर्मा ने दूसरी बार जीता प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, श्री चरणी और चमारी अटापट्टू को पछाड़ा

सितंबर महीने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता। उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी श्री चरणी और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को पछाड़कर यह अवॉर्ड जीता।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी ने विमेंस कटेगरी के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है। सितंबर महीने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा को यह अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी श्री चरणी और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को पछाड़कर यह अवॉर्ड जीता। शेफाली ICC महिला T20I बैटिंग रैंकिंग में भी टॉप चार में पहुंच गईं।

Shafali ICC Award

शेफाली वर्मा ने जीता आईसीसी अवॉर्ड। फोटो- ICC

दाएं हाथ की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा को दूसरी बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें पिछले साल नवंबर में इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। सितंबर महीने में शेफाली ने बल्ले से तूफानी पारियां खेली।शेफाली ने सितंबर में 360 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी लिए।

End of Feed