जिम्बाब्वे के खिलाफ धुआंधार अर्धशतक के बाद शैफाली वर्मा ने बताया किसे देखकर सीख ली

IND-W vs ZIM-W, Shafali Verma Statement: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल करके सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। दूसरे टी20 में जीत की स्टार रहीं युवा ओपनर शैफाली वर्मा, जिन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया। इस पारी के बाद उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने कहां से सीख ली।

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20I मैच में आक्रामक अर्धशतक लगाने के बाद, भारतीय महिला टीम की ओपनर शैफाली वर्मा ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में निरंतरता लाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के खेलने के तरीकों का विश्लेषण किया है। शैफाली की 25 गेंदों में 55 रनों की पारी की बदौलत भारत ने दूसरे T20I मैच में ज़िम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली।

IND Women vs ZIM Women 2nd T20I, Shafali Verma Statement

शैफाली वर्मा (X/BCCI Women)

मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान शैफाली ने कहा, "2025 में जब मैं घर पर थी, तो सोच रही थी कि मैं किन चीजों में सुधार कर सकती हूं। निरंतरता उनमें से एक थी, इसलिए मैंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को देखा और समझने की कोशिश की कि वे अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए क्या कर रही हैं।" दाएं हाथ की इस बल्लेबाज को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

End of Feed