सिक्सर क्वीन बनीं शेफाली, तोड़ दिया हरमनप्रीत कौर का 8 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत की शेफाली वर्मा का शानदार प्रदर्शन तीसरे टी20 में भी जारी रहा। इस मुकाबले में उन्होंने 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में 5 छक्के जड़ने वाली शेफाली ने एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में हरमन को पीछे छोड़ दिया।

रायपुर में क्लीन स्वीप के लक्ष्य के साथ उतरी भारतीय महिला टीम की सलामी बैटर शेफाली वर्मा का शानदार प्रदर्शन यहां भी जारी रहा। शेफाली ने अपने टी20 करियर का 22वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 26 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि वह अपनी इस पारी को शतक में नहीं बदल पाईं और 37 गेंद में 69 रन की पारी खेलकर आउट हो गईं। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 छक्के जड़े और इसके साथ ही अपने पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। हरमन के नाम एक कैलेंडर ईयर में भारत की ओर से सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड था।

shafali verma

शेफाली वर्मा (साभार-X)

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में उन्होंने अपने पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हरमन ने साल 2018 में भारत की ओर से 51 छक्के जड़े थे, लेकिन 52 छक्कों की साथ शेफाली ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, विमेंस क्रिकेट में एक साल में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के नाम है। डिवाइन ने साल 2018 में 67 छक्के जड़े थे।

End of Feed