Sunrisers Hyderabad Schedule 2023 : एक बार की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2023 का पूरा कार्यक्रम यहां देखेंं

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 19, 2023, 01:33 PM IST

Sunrisers Hyderabad Schedule 2023 : आईपीएल के नए सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला 02 अप्रैल 2023 को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। जानिए सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा कार्यक्रम।

Sunrisers Hyderabad (SH) IPL 2023 Full Schedule, SH Match List IPL: एक बार की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी। आईपीएल-2023 में टीम का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। हैदराबाद सीजन की शुरुआत अपने घरेलू मैदान से करेगी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद को ग्रुप-बी में रखा गया है। इस ग्रुप में हैदराबाद के अलावा डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और पंजाब किंग्स को शामिल किया गया है।

Sunrisers Hyderabad IPL 2023 Full Schedule.

पंजाब किंग्स की तरह सनराइजर्स हैदराबाद भी आईपीएल के नए सीजन में नए कप्तान के साथ मुकाबले के लिए उतरेगी। हैदराबाद पिछले सीजन में केन विलियम्स की कप्तानी में उतरी थी। इस बार वे डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ गए हैं। गुजरात ने ऑक्शन में केन विलियम्सन को दो करोड़ रुपए में खरीदा था। हैदराबाद की ओर से नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पंजाब से हैदराबाद में आए मयंक अग्रवाल को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है। आईपीएल-2022 में हैदराबाद ने 14 मैचों में से 7 में जीत हासिल की थी, जबकि इतने ही मैच में हार झेलनी पड़ी थी। हैदराबाद टीम 14 अंक के साथ पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर रहा था। आइए जानते है आईपीए-16 में कैसा होगा सनराइसर्ज हैदराबाद का पूरा कार्यक्रम...

End of Feed