क्रिकेट

Sunrisers Hyderabad Schedule 2023 : एक बार की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2023 का पूरा कार्यक्रम यहां देखेंं

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 19, 2023, 01:33 PM IST

Sunrisers Hyderabad Schedule 2023 : आईपीएल के नए सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला 02 अप्रैल 2023 को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। जानिए सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा कार्यक्रम।

Image

Sunrisers Hyderabad IPL 2023 Full Schedule.

Sunrisers Hyderabad (SH) IPL 2023 Full Schedule, SH Match List IPL: एक बार की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी। आईपीएल-2023 में टीम का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। हैदराबाद सीजन की शुरुआत अपने घरेलू मैदान से करेगी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद को ग्रुप-बी में रखा गया है। इस ग्रुप में हैदराबाद के अलावा डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और पंजाब किंग्स को शामिल किया गया है।

पंजाब किंग्स की तरह सनराइजर्स हैदराबाद भी आईपीएल के नए सीजन में नए कप्तान के साथ मुकाबले के लिए उतरेगी। हैदराबाद पिछले सीजन में केन विलियम्स की कप्तानी में उतरी थी। इस बार वे डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ गए हैं। गुजरात ने ऑक्शन में केन विलियम्सन को दो करोड़ रुपए में खरीदा था। हैदराबाद की ओर से नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पंजाब से हैदराबाद में आए मयंक अग्रवाल को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है। आईपीएल-2022 में हैदराबाद ने 14 मैचों में से 7 में जीत हासिल की थी, जबकि इतने ही मैच में हार झेलनी पड़ी थी। हैदराबाद टीम 14 अंक के साथ पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर रहा था। आइए जानते है आईपीए-16 में कैसा होगा सनराइसर्ज हैदराबाद का पूरा कार्यक्रम...

Delhi Capitals IPL 2023 Full Schedule:

क्रमांकबनाम तारीख वेन्यू टाइम
1राजस्थान रॉयल्स 02 अप्रैल 2023 हैदराबाद 3.30 PM
2लखनऊ सुपर जायंट्स07 अप्रैल 2023 लखनऊ7.30 PM
3पंजाब किंग्स09 अप्रैल 2023 हैदराबाद7.30 PM
4कोलकाता नाइटराइडर्स 14 अप्रैल 2023कोलकाता7.30 PM
5मुंबई इंडियंस 18 अप्रैल 2023 हैदराबाद 7.30 PM
6चेन्नई सुपर किंग्स 21 अप्रैल 2023चेन्नई 7.30 PM
7दिल्ली कैपिटल्स 24 अप्रैल 2023 हैदराबाद 7.30 PM
8दिल्ली कैपिटल्स 29 अप्रैल 2023 दिल्ली 7.30 PM
9कोलकाता नाइटराइडर्स 04 मई 2023 हैदराबाद 7.30 PM
10राजस्थान रॉयल्स 07 मई 2023 जयपुर7.30 PM
11लखनऊ सुपर जायंट्स13 मई 2023 हैदराबाद 3.30 PM
12गुजरात जाएंटस 15 मई 2023 अहमदाबाद7.30 PM
13रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 18 मई 2023हैदराबाद 7.30 बजे
14मुंबई इंडियंस 21 मई 2023 मुंबई 3.30 PM
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article