ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के 7 पूर्व कप्तानों ने विदेश मंत्री को पत्र लिखा, पूर्व पाक PM इमरान खान की हिरासत को लेकर मानवीय चिंताएं जताई

Former Australian Cricket Captains Write Letter To Foreign Minister About Imran Khan: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान व पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में चिंता का माहौल है। सात पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने विदेश मंत्री को इस मुद्दे पर पत्र लिखा है।

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग को पत्र लिखकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हिरासत को लेकर मानवीय चिंताएं जताई हैं। मंत्री को भेजे गए पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूजेस, मार्क टेलर और स्टीव वॉ शामिल हैं। उन्होंने साफ किया है कि वे "राजनयिकों या राजनीतिक हस्तियों के तौर पर नहीं, बल्कि ऐसे पूर्व कप्तानों के तौर पर लिख रहे हैं जिन्हें अपनी बात कहने की जरूरत महसूस हुई"।

Former Australian Captains Write To Foreign Minister In Favour Of Jailed Former Pak Pm Imran Khan

इमरान खान

पत्र में समूह ने स्पष्ट किया है कि "वे मिस्टर खान के खिलाफ कानूनी या राजनीतिक मामले पर कोई पक्ष नहीं ले रहे हैं।" और इसे पूरी तरह से पाकिस्तान का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी चिंता हिरासत में रखे गए किसी भी व्यक्ति के साथ किए जाने वाले व्यवहार को लेकर है। उन्होंने इसे "बुनियादी इंसानियत का मामला" बताया, चाहे उनकी राजनीति कुछ भी हो।

End of Feed