IND vs ENG: डेब्यू टेस्ट कैप हासिल करते हुए भावुक हुए सरफराज खान और ध्रुव जुरेल [VIDEO]

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 15, 2024, 07:17 PM IST

सरफराज खान और ध्रुव जुरेल राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट कैप हासिल करने के बाद भावुक हो गए।

राजकोट: भारतीय टीम में गुरुवार की सुबह तब भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा था जब घरेलू स्तर पर रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को यहां इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले टेस्ट कैप सौंपी गई। मुंबई की तरफ से घरेलू स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे सरफराज पिछले लंबे समय से भारतीय टीम का दरवाजा खटखटा रहे थे लेकिन इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को आखिर इंतजार के बाद टेस्ट टीम में जगह मिल गई।

Sarfaraz Khan and Dhruv Jurel Debut

सरफराज खान और ध्रुव जुरेल

सरफराज और जुरेल ने किया डेब्यू

केएल राहुल के चोटिल होने, श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर किए जाने तथा विराट कोहली की अनुपस्थिति के कारण सरफराज को टेस्ट टीम में जगह बनाने का मौका मिला। दूसरी तरफ केएस भरत के बल्लेबाजी में लगातार लचर प्रदर्शन के कारण उत्तर प्रदेश के जुरेल का विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अंतिम एकादश में चयन तय माना जा रहा था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका औसत लगभग 47 है। इस तरह से सरफराज भारत के 311वें और जुरेल 312वें टेस्ट क्रिकेटर बने।

End of Feed