Sanju Samson IND VS AUS ODI: चोटिल होने के बाद भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज संजू सैमसन की जल्द टीम में वापसी होने वाली है। इसके लिए वे मैदान पर इन दिनों जमकर पसीना बहा रहे हैं। उनकी ट्रेनिंग को देखने के बाद ऑट्रेलियाई गेंदबाजों को सतर्क रहने की जरूरत है। उनको जब भी मैदान पर उतरने का मौका मिलता है तो वे लंबे-लंबे शॉट खेलना पसंद करते हैं। 28 साल के बल्लेबाज संजू सैमसन ने वनडे का आखिरी मुकाबला पिछले साल खेला था। वे एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।
प्रैक्टिस करते हुए संजू सैमसन। (Instagram)
मैदान पर दौड़ते दिखे संजू
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वे जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए थे। कभी मैदान पर तेजी से दौड़ लगाते हुए दिखे तो कभी जिम में प्रैक्टिस करते दिखे। संजू इसी साल जनवरी में मुंबई में खेले गए श्रीलंका के खिलाफ टी20 मुकाबले में चोटिल हो गए थे। इसके बाद वे टीम से बाहर हो गए थे। लेकिन अब वे पूरी तरह से ठीक हैं।श्रेयस की जगह ले सकते हैं टीम में
कमर दर्द से परेशान श्रेयस अय्यर की जगह टीम में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजू अब पूरी तरह से ठीक हैं। उनको ऑस्ट्रेलिया के टीम में शामिल किया जाएगा। टीम में शामिल श्रेयस अय्यर इन दिनों कमर दर्द से परेशान हैं। उनका अभी इलाज चल रहा है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि वे अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होते हैं तो संजू सैमसन को टीम में जगह मिल सकती है। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है।
पिछले साल खेले थे वनडे मैच
28 साल के बल्लेबाज संजू सैमसन करीब तीन महीने से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने वनडे का आखिरी मुकाबला पिछले साल नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस दौरान उन्होंने 94.73 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंद पर चार चौकों की मदद से 36 रन बनाए थे। हालांकि, इस मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, इसके बाद वे श्रीलंका के खिलाफ टी20 मुकाबला खेलने उतरे थे। इसके बाद से कोई भी मैच नहीं खेले हैं।
