राजस्थान रॉयल्स को लगा करारा झटका, मुश्किल वक्त में धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाकी बचे मैचों से बाहर

आईपीएल 2025 में संघर्ष कर रही राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले से पहले करारा झटका लगा और तेज गेंदबाज संदीप शर्मा चोट की वजह से सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं।

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा अंगुली में फ्रैक्चर के कारण गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए। रॉयल्स ने एक बयान में कहा कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने चोट के बावजूद गेंदबाजी जारी रखी और फ्रेंचाइजी सक्रिय रूप से उनके विकल्प की तलाश करेगी।

Sandeep Sharma

संदीप शर्मा

राजस्थान रॉयल्स ने बयान में कहा,'संदीप शर्मा अंगुली में फ्रैक्चर के कारण बाकी बचे सत्र से बाहर हो गए हैं। उन्होंने पिछले मैच में इस चोट के साथ गेंदबाजी जारी रखने के लिए बहुत बहादुरी दिखाई और फ्रेंचाइजी में हर कोई उनके पूरी तरह से और जल्दी ठीक होने की कामना करता है।'

End of Feed