तैयारी अच्छी की है, उम्मीद है जल्द मौका मिलेगा-कुलदीप और वरुण के खेलने पर आया बहुतुले का बयान

भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के प्लेइंग इलेवन में खेलने पर बात की है। दोनों स्पिनरों को चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भी अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली।

भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कहा है कि अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में टीम का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें खेलने का मौका शायद नहीं मिले क्योंकि टीम प्रबंधन फिलहाल अपने पसंदीदा गेंदबाजी संयोजन के साथ ही उतर रहा है। दोनों स्पिनरों को चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भी अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर 259 रन बनाए और फिर भारतीय टीम 87 रन से मुकाबला हार गई। हालांकि भारत पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है और एक मुकाबला बाकी है।

varun and kuldeep yadav

वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव (साभार-X)

बहुतुले ने कहा कि दोनों खिलाड़ी टीम चयन की परिस्थितियों को समझते हैं, पर्दे के पीछे लगातार मेहनत कर रहे हैं और वे मौका मिलने पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहुतुले ने कहा, ’’मेरे हिसाब से सबसे अहम बात यह है कि वे (कुलदीप और वरुण) खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन टीम को जिस तरह के गेंदबाजी संयोजन की जरूरत है, उसे समझना भी जरूरी है। हो सकता है कि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिले। वे इस बात से अच्छी तरह परिचित हैं। ’’

End of Feed