अब काउंटी चैंपियनशिप में चलेगा साई सुदर्शन का बल्ला, सरे के लिए भरेंगे दम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 25, 2024, 07:28 PM IST

गुजरात टाइटंस के तूफानी बल्लेबाज अब काउंटी चैंपियशिप में दम दिखाएंगे। क्लब ने मंगलवार को यह घोषणा की। यह 22 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी पिछले सत्र में सरे से जुड़ा था और अब एक बार फिर उनकी वापसी हुई है।

भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए कुछ मैच खेलने के लिए इंग्लैंड लौटेंगे। क्लब ने मंगलवार को यह घोषणा की।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

साई सुदर्शन (साभार-Instagram)

यह 22 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी पिछले सत्र में सरे से जुड़ा था और उन्होंने दो काउंटी चैंपियनशिप मैच खेले थे। उन्होंने एक अर्धशतक सहित 116 रन बनाए थे जिससे टीम को अपना 22वां खिताब जीतने में मदद मिली थी। चेन्नई के इस क्रिकेटर ने आईपीएल 2024 सत्र में शानदार प्रदर्शन किया और वह गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 12 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से 527 रन बनाए थे।

End of Feed