क्रिकेट

वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान की बॉलिंग हुई और भी मजबूत, बतौर कोच शामिल हुए ये दिग्गज

Saeed Ajmal Umar gul appointed as bowling coach: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। टीम ने सईद अजमल और उमर गुल को गेंदबाजी का नया कोच नियुक्त किया है। इन दोनों के सामने ऑस्ट्रेलियाई दौरे की जिम्मेदारी होगी।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम सईद अजमल उमर गुल (फोटो- ICC)

Saeed Ajmal Umar gul appointed as bowling coach: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व सितारे उमर गुल और सईद अजमल को बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। उमर तेंज गेंदबाजों की जिम्मेदारी संभालेंगे वहीं सईद अजमल स्पिनर्स पर ध्यान देंगे। इन दोनों की नियुक्ति का आधिकारिक ऐलान मंगलवार को किया गया है।

उमर गुल और सईद अजमल पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार क्रिकेट खेल चुके हैं। इन दोनों के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज होगी। जिसकी शुरुआत अगले महीने होने वाली है। इसके बाद टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलनी है। इससे पहले मोर्न मोर्कल पाकिस्तान टीम के कोच थे लेकिन उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

सईद अजमल शानदार गेंदबाज

सईद अजमल एक समय वनडे के नंबर 1 गेंदबाज थे। वे अबस्पिन बॉलिंग कोच की भूमिका निभाएंगे। 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद, अजमल ने टेस्ट, वनडे और टी20ई में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हुए सभी प्रारूपों में एक प्रभावशाली रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने महज 212 मैचों में ही 447 विकेट ले लिए थे। अजमल ने आखिरी मैच 2015 में खेला था।

उमर गुल के पास कोचिंग अनुभव

उमर गुल धाकड़ गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 में टीम का नेतृत्व किया है। गुल ने इससे पहले अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20ई श्रृंखला के दौरान राष्ट्रीय टीम के लिए गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया था। वे पीएसएल में भी क्वेटा ग्लेडिएटर्स के कोच रह चुके हैं। ऐसे में उनके पास इसका खास अनुभव है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article