IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 2 जून से हो रहा है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ कर रही है, लेकिन इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 9 जून को होगा जब भारत और पाकिस्तान की टीम आपस में भिड़ेगी। इस महामुकाबले को भी छोड़ना नहीं चाहता है। चाहे फैंस हो या दिग्गज क्रिकेटर हर कोई इस खास पल का गवाह बनना चाहता है। यही कारण है कि चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भारत और पाकिस्तान के बीच नौ जून को न्यूयॉर्क में होने वाले टी20 विश्व कप के मुकाबले को देखने के लिये पहुंच सकते हैं।
सचिन तेंदुलकर (साभार-ICC)
आईसीसी के करीबी सू्त्रों ने बताया कि उसके प्रमुख प्रायोजकों में से एक ब्रांड से जुड़े तेंदुलकर न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट काउंटी मैदान पर यह मैच देखने जा सकते हैं।
एक सूत्र ने बताया ,‘‘ सब कुछ ठीक रहा तो सचिन न्यूयॉर्क में यह मैच देखेंगे और भारतीय टीम की हौसलाअफजाई भी करेंगे।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह नहीं पता है कि वह मैच से पहले खिलाड़ियों से मिलेंगे या नहीं लेकिन दर्शक दीर्घा में उनकी मौजूदगी ही रोहित शर्मा की टीम का मनोबल बढाने के लिये काफी होगी ।’’
टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बना चुके तेंदुलकर ने 1992 से 2011 के बीच में 50 ओवरों के छह विश्व कप खेले हैं । वह 2015 वनडे विश्व कप में आईसीसी के एंबेसडर भी रह चुके हैं।
टीम इंडिया वर्ल्ड कप स्क्वॉड- रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
इसके अलावा शुभमन गिल, रिंकू सिंह, के अहमद और खलील अहमद और आवेश ख़ान
