टी20 को और रोमांचक बनाने के लिए सचिन ने सुझाए 3 उपाय

सचिन तेंदुलकर ने टी20 क्रिकेट की बेहतरी के लिए 3 उपाया सुझाए हैं। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफों अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान ये बातें कही है। सचिन ने इंपैक्ट प्लेयर नियम को हटाने की बात कही है, इसके अलावा पावरप्ले में गेंदबाजों के समर्थन में बात की है।

सचिन तेंदुलकर ने टी20 क्रिकेट को और भी बेहतर और रोमांचक बनाने के लिए 3 उपाय सुझाए हैं। सचिन ने पहले उपाय के तौर पर इंपैक्ट प्लेयर का जिक्र किया है। तेंदुलकर का मानना है कि इंपैक्ट प्लेयर नियम को हटा दिया जाना चाहिए। सचिन अकेले नहीं हैं जो इस नियम के खिलाफ हैं। आईपीएल टीमों के ज्यादातर कप्तान इस नियम की खिलाफत कर चुके हैं। सबका मानना है कि इस नियम ने ऑलराउंडर की महत्ता को खत्म कर दिया है और यह गेंदबाजों के लिए अन्याय है। टीम 11 की जगह 12 खिलाड़ी से खेल रहे हैं जो तर्कसंगत नहीं है।

SACHIN Tendulkar

सचिन तेंदुलकर (साभार-X)

उन्होंने दूसरा सुझाव दिया कि एक गेंदबाज को 5 ओवर की गेंदबाजी मिले। फिलहाल 4 ओवर का कोटा गेंदबाजों के पास है। सचिन से तीसरा सुझाव पावरप्ले को लेकर दिया। उनका मानना है कि दो पावरप्ले होना चाहिए। 4 ओवर का पावरप्ले बल्लेबाजी साइड के लिए होना चाहिए जबकि 2 ओवर का पावरप्ले गेंदबाजी टीम के लिए हो। गेंदबाजी के लिए होने वाले पावरप्ले में एक अतिरिक्त फील्डर 30 यार्ड के बाहर होना चाहिए।

End of Feed