क्रिकेट

टी20 को और रोमांचक बनाने के लिए सचिन ने सुझाए 3 उपाय

सचिन तेंदुलकर ने टी20 क्रिकेट की बेहतरी के लिए 3 उपाया सुझाए हैं। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफों अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान ये बातें कही है। सचिन ने इंपैक्ट प्लेयर नियम को हटाने की बात कही है, इसके अलावा पावरप्ले में गेंदबाजों के समर्थन में बात की है।

Image

सचिन तेंदुलकर (साभार-X)

सचिन तेंदुलकर ने टी20 क्रिकेट को और भी बेहतर और रोमांचक बनाने के लिए 3 उपाय सुझाए हैं। सचिन ने पहले उपाय के तौर पर इंपैक्ट प्लेयर का जिक्र किया है। तेंदुलकर का मानना है कि इंपैक्ट प्लेयर नियम को हटा दिया जाना चाहिए। सचिन अकेले नहीं हैं जो इस नियम के खिलाफ हैं। आईपीएल टीमों के ज्यादातर कप्तान इस नियम की खिलाफत कर चुके हैं। सबका मानना है कि इस नियम ने ऑलराउंडर की महत्ता को खत्म कर दिया है और यह गेंदबाजों के लिए अन्याय है। टीम 11 की जगह 12 खिलाड़ी से खेल रहे हैं जो तर्कसंगत नहीं है।

उन्होंने दूसरा सुझाव दिया कि एक गेंदबाज को 5 ओवर की गेंदबाजी मिले। फिलहाल 4 ओवर का कोटा गेंदबाजों के पास है। सचिन से तीसरा सुझाव पावरप्ले को लेकर दिया। उनका मानना है कि दो पावरप्ले होना चाहिए। 4 ओवर का पावरप्ले बल्लेबाजी साइड के लिए होना चाहिए जबकि 2 ओवर का पावरप्ले गेंदबाजी टीम के लिए हो। गेंदबाजी के लिए होने वाले पावरप्ले में एक अतिरिक्त फील्डर 30 यार्ड के बाहर होना चाहिए।

सचिन का यह सुझाव कब तक माना जाएगा और इसका प्रभाव क्या रहेगा यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उनके इस सुझाव से टी20 क्रिकेट में रोमांचकता और बढ़ जाएगी, यह तय है।

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की

सचिन ने आईपीएल 2026 में धूम मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा उनका रिस्ट वर्क शानदार रहा है। वह गेंद को केवल जोर से हिट नहीं कर रहे हैं बल्कि गेंद की लाइन-लेंथ को परखते हुए खेल रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी फिलहाल ऑरेंज कैप लिस्ट में टॉप पर हैं। वैभव ने सबसे तेज 1000 आईपीएल रन के अलावा एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह पावरप्ले में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article