Happy Diwali 2025: भारतीय क्रिकेटर्स पर चढ़ा दिवाली का खुमार, सचिन से लेकर विराट ने ऐसे दी फैंस को शुभकामनाएं

Happy Diwali 2025: दीपावली के मौके पर सचिन तेंदुलकर समेत तमाम मशहूर क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "आपको खुशहाल और सुरक्षित दीपावली की शुभकामनाएं। आनंद लें और अपना ख्याल रखें।'

Happy Diwali 2025: भारत में रोशनी का महापर्व दीपावली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों, जिनमें मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्तान मिताली राज, और वर्तमान खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव शामिल हैं, ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इन क्रिकेटर्स ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ फैंस से सुरक्षित और खुशहाल तरीके से त्योहार मनाने का आग्रह किया।

Cricketers diwali

क्रिकेटर्स ने दी दीवाली की बधाई (फोटो- Instagram/x)

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आपको खुशहाल और सुरक्षित दीपावली की शुभकामनाएं। आनंद लें और अपना ख्याल रखें।" वहीं भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यह दीपावली आपके जीवन को शांति, समृद्धि और अनंत खुशियों से भर दे। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।"

End of Feed