क्रिकेट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 1, 2023, 06:07 PM IST

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को किया गया। महाराष्ट्र की राजनीति के कई दिग्गज उस कार्यक्रम में मौजूद थे।

Image

सचिन तेंदुलकर(साभार PTI)

मुंबई: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के लिए 1 नवंबर, 2023 का दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया। जिस मैदान पर सचिन ने 10 साल पहले जिस मैदान पर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आखिरी मैच खेला था। उसी वानखेड़े स्टेडियम में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर खुद मौजूद थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी नेता और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार, बीसीसीआई के सचिव जय शाह, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला कार्यक्रम में मौजूद थे।

सचिन के लिए गर्व का पल

सचिन तेंदुलकर मुंबई में जन्में, यहीं क्रिकेट का कहहरा सीखा, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व चैंपियन बने और यहीं पर करियर का आखिरी मैच भी खेला। उसी मैदान पर मूर्ति लगना और उस कार्यक्रम में शिरकत करने से बड़ा गर्व का पल सचिन के लिए नहीं हो सकता।

ग्वालियर में भी लगी है सचिन की प्रतिमा

सचिन तेंदुलकर की यह देश में लगी पहली प्रतिमा नहीं है। ग्वालियर में उन्हें 24 फरवरी, 2010 को वनडे इतिहास का पहला दोहरा शतक जड़ा था। इसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सचिन तेंदुलकर की मूर्ति ग्वालियर में लगाने का ऐलान किया था। बाद में सचिन की प्रतिमा वहां स्थापित हुई और उस मार्ग को सचिन तेंदुलकर मार्ग नाम दिया दिया। सचिन तेंदुलकर ने उस कार्यक्रम में शिरकत नहीं की थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article